“This work was done by removing the Ashoka Chakra from the “Moharram” tricolor, 18 nominated.”
मोहर्रम में हथियारों के प्रदर्शन के बाद अब राष्ट्र की शान तिरंगा भी बना दिया इस्लामिक।
सनातन🚩समाचार🌍 मोहर्रम के जुलूस में हथियार लेकर शक्ति प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है किंतु अब तो राष्ट्र के सम्मान के सूचक तिरंगा से ही छेड़छाड़ करके उसे इस्लामिक बना दिया गया है।
यह हुआ है झारखंड के पलामू में। यहां पर मोहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था जिसमें कुछ लोग अपने हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे, किंतु उस तिरंगे में बहुत भारी छेड़छाड़ करके उसको इस्लामिक रूप दे दिया गया था। जिसके चलते पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। तिरंगे से छेड़छाड़ करने की यह घटना घटी है झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में। यहां शिया मुसलमानों के द्वारा मनाए जाने वाले मोहर्रम के अवसर पर ताजिया निकाला गया था, तथा यह जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर, और कनकारी इत्यादि इलाकों से होकर निकाला गया था।

बता दें कि इस मोहर्रम के इस जुलूस में DJ तो बज ही रहे थे और साथ ही कुछ लोग हाथों में तिरंगे जैसे कोई झंडे भी लेकर चल रहे थे। इस झंडे को हुबहू तिरंगे जैसा ही बनाया गया था किंतु राष्ट्र ध्वज ध्वज के बीचो बीच बना हुआ अशोक चक्र हटा दिया गया था। उसके स्थान पर एक तलवार छाप दी गई थी और साथ ही उर्दू में भी कुछ लिखा गया था। इस अवसर पर कई लोगों ने उसे झंडे की फोटो ले ली और वीडियो भी बना लिए। सोशल मीडिया पर ऐसे चित्र और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस बारे में जांच करनी आरंभ कर दी।
राष्ट्रध्वज तिरंगे से छेड़छाड़ के बारे में एस एस पी ऋषव गर्ग ने कहा है कि झंडे पर अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे गए थे और नीचे तलवार का निशान भी था। इस मामले में 13 नामजद लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। तिरंगा से की गई छेड़छाड़ के बारे में झारखंड भाजपा दीपक प्रकाश ने एक ट्वीट करते हुए नाराजगी जताते हुए लिखा है कि पलामू जिले में मोहर्रम जुलूस में राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
तिरंगा झंडा में अशोक चक्र हटाकर उर्दू शब्द लिखना संविधान के खिलाफ है, और हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान आखिर हेमंत राज में ऐसी देश विरोधी ताकतें कैसे मजबूत हो रही हैं ?
बता दे की तिरंगे में अशोक चक्र हटाकर तलवार के साथ उर्दू में जो लिखा गया है वह है – “ला इलाहा इलल्लाहु मुहम्मदुर्रसूलुल्लाहि”