कोई इसे लव कहे या जिहाद कहे परंतु यह सच है कि इस सबके चलते हिंदू लड़कियां और हिंदू परिवार आफत में हैं।

यह लव है, या जिहाद है, या कोई जुनून जो हिंदू लड़कियां लगातार इस तरह से कहीं ना कहीं उलझती जा रही हैं। परंतु उन्हें इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि ऐसे कदम उठाने के बाद उनका भविष्य क्या होगा और उनके परिवार वालों पर क्या गुजरेगी ?

निरंतर एक के बाद एक लव जिहाद के मामले आते ही जा रहे हैं। अब नया मामला है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का। आरोप है कि यहां पर रहने वाले लुकमान ने एक नाबालिग लड़की को वर्गला कर उसका अपहरण कर लिया है। उस बारे में एक ट्विटर यूजर स्वतंत्र सिंह ने इस बारे में बताया है। जिसमे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनकी भतीजी एक मुस्लिम लड़के के साथ गायब है। वो उन दोनों में से किसी की भी तलाश नहीं कर पा रहे हैं। ये ट्वीट करके उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है। इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने इस पर तुरन्त ध्यान देते हुए कहा है कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीम बनाकर, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को निर्देशित किया गया है।

बतादें की इस ट्वीट में लड़की के चाचा ने लड़के और लड़की की फोटो के अलावा पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी शेयर की है। इसमें लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की उम्र 17 वर्ष की है। वह बुधवार जुलाई 14, 2021 को लगभग 1 बजे घर से निकली थी और काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि निकलने से पहले लड़की ने लगभग 12:14 बजे किसी से बात की थी और इसके बाद ही वह घर से निकली थी। लड़की के पिता ने बताया कि जब उन्होंने उस नंबर के बारे में पता लगाया, जिससे कॉल आई थी, तो वह नंबर लुकमान नाम के लड़के का निकला। अपनी शिकायत में उन्होंने इस मामले में पुलिस से मुकदमा लिख कर शीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

इस सबके बाद आजमगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीम बनाकर, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को निर्देशित किया गया है।


बहरहाल ये लव या जिहाद जारी है तो हिन्दू लड़कियों और उनके परिवारों पे भी आफत जारी है और साथ ही हर मामले की तरह इस केस में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूँ के रहने वाले दानिश ने दिनेश बनकर पहले बुलंदशहर की हिंदू युवती को अपने प्यार के जाल में फँसाया, उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद जबरन धर्म धर्मांतरण कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। युवती ने जब धर्मांतरण का विरोध किया तो दानिश ने उसके साथ मारपीट की और ……..

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *