Manipur: After High Court’s order, havoc on Scheduled Tribes (ST), Cobra commandos shot, fire, outcry, orgy.”

मणिपुर में 53% है मैतेई, किंतु उनके पास जमीन है केवल 10%

सनातन 🚩समाचार🌎 मणिपुर में जारी हिंसा में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक अधिकारी की हत्या कर दी गई है और भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर उन्मादियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के जनजातीय और गैर-जनजातीय समुदाय के बीच हिंसा भड़की है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि कुल 13,000 लोगों को बचा कर उन्हें सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। राज्य में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियाँ तैनात की गई हैं। इसके साथ ही केंद्र की ओर से और कुछ कंपनियाँ भेजी गई हैं। जारी हिंसा के दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज, घरों से लेकर वाहनों तक को निशाना बनाया गया है। साथ ही बाल गृह भी इस हिंसा से बच नहीं पाया।

मणिपुर के कई इलाकों में जले हुए वाहनों की कतार सड़कों पर दिख रही हैं। मणिपुर के डीजीपी पी डोंगल ने बताया है की भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। उन्हें राज्य से बाहर एयरलिफ्ट किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। हमें सख्त आदेश मिला है कि अगर कोई गलती करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सेना को फ्लैग मार्च के आदेश मिले हैं।

जारी हिंसा में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) एसोसिएशन ने कहा कि राजधानी इम्फाल में तैनात आयकर विभाग के एक अधिकारी को उनके आधिकारिक आवास से घसीट कर बाहर निकाला गया और पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। इस निश्रंस हत्या की एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने ट्वीट कर कहा, “आईआरएस एसोसिएशन हिंसा के नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप इंफाल में कर सहायक श्री लेमिनथांग हाओकिप की मौत हो गई।

कोई भी कारण या विचारधारा एक निर्दोष लोक सेवक की हत्या को न्यायोचित नहीं ठहरा सकती। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। बताने की आवश्यकता नहीं है की मणिपुर में मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने का आदेश वहाँ की हाईकोर्ट ने दिया था, उसके बाद ईसाई जनजाति समुदाय के लोग बहुत उग्र हो गए। मैतेई समाज के लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। आगजनी की गई, पत्थरबाजी हुई।

बताया जा रहा है कि दंगों में AK-47 बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। नॉर्थ-ईस्ट राज्य में तनाव को देखते हुए मणिपुर जाने वाली सभी फ्लाइट्स और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

https://twitter.com/Vidhisinghh/status/1654139895684710401?t=aJIba61FtUNCB6Hk9IKTGA&s=19

संभव है ये भी फर्जी हो

बतादें की कुछ फर्जी वीडियो भी शेयर हो रहे हैं। भारतीय सेना ने लोगों को केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

ये बटन टच करें खबर👇 शेयर करें👇

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *