लव जिहाद के कहर की शिकार से किया बलात्कार और फिर जबरन धर्मान्तरण …….

हिन्दू स्त्रियों पे लव जिहाद और रेप जिहाद का कहर निरन्तर बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में अब नया नाम जुड़ा है राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर की रहने वाली एक 25 वर्षीया हिंदू विवाहिता का, जिसके साथ बलात्कार करने और उसका जबरन धर्मान्तरण करवा दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। ऐसे में उसके पड़ोस में रहने वाला शाहिद उसे अच्छा काम दिलाने के बहाने वर्गला कर कश्मीर लेकर गया तथा वहां उसने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए एक मजबूर हिन्दू स्त्री के साथ ये हैवानियत कर डाली।

बतादें कि शाहिद सन 2016 में अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर महिला और उसके बेटे को कश्मीर लेगया था। वहाँ जाने के बाद उसने महिला के बेटे का कत्ल कर देने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसका जबरन धर्मान्तरण भी करवा दिया। इसके बाद शाहिद ने उस हिन्दू स्त्री का नाम बदलकर सोनम कर दिया तथा उसके बेटे का नाम सरफराज रख दिया। घटना के 4 साल बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर महिला थाना पहुँची तो वहाँ पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नही की। इसके बाद मजबूर पीड़िता ने अदालत में गुहार लगाई तो अदालत के आदेश पर एक महिला और काजी सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, डेढ़ वर्ष पहले भी पीड़िता थाने आई थी, लेकिन शाहिद से हुए राजीनामे के बाद वह वापस लौट गई थी। लेकिन, अब इस पीड़ित महिला ने महिला ने शाहिद, आमिर हुसैन, फिरदौस, बिस्मिल्लाह और काजी के खिलाफ प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बहरहाल इन हैवानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 384, 376, 392, 406, 363, 365, 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है, और वहीं, पीड़ित महिला का पहले केस दर्ज नहीं करने के अपराध में प्रतापनगर थाने के SHO मोहन मीणा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *