लव जिहाद की शिकार नाबालिगा से गैंगरेप

इरशाद ने उसके मकान के सामने अपना नाम सोनू बताकर नाई की दुकान खोली थी. वह अपने हाथ पर कलावा भी बांधता था. वह पानी पीने के बहाने उनके घर में आने लगा और इस बीच उसने युवती को लव जिहाद में फंसा लिया।

अब यह घटना घटी है उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ोद कोतवाली थाना क्षेत्र में। यहां की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है। इस शिकायत में लड़की ने बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी दी शिकायत में इस नाबालिग लड़की ने कहा है कि मलकपुर गांव के इरशाद नाम के लड़के ने उसके घर के सामने ही नाई की दुकान खोल ली थी। लड़की के अनुसार उसने सभी को अपना नाम सोनू बताया था। वह हाथ में कलावा बांधता था और सभी को राम राम जी भी करता था। वह मंदिर के सभी धार्मिक कार्यों में भाग भी लेता था।

घर में अकेली पाकर तमंचा दिखाकर उससे

लड़की के अनुसार वह अपनी दुकान के लिए और पीने के लिए हमारे घर पानी लेने आया करता था। लड़की ने आगे बताया की यह सोनू नाम का लड़का उससे निरंतर नजदीकी बढ़ाने का प्रयास करता रहता था, जिस कारण वह भी उसकी बातों में आ गई। पीड़ित नाबालिगा के अनुसार 26 जनवरी 2019 को सोनू उर्फ इरशाद हमेशा की तरह उसके घर पर पानी लेने पहुंचा और उसे घर में अकेली पाकर तमंचा दिखाकर उससे जबरन बलात्कार किया तथा उसने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था।

पीड़िता ने आगे बताया कि इसके बाद वह बार-बार वीडियो को वायरल कर देने का डर दिखाकर उससे बलात्कार करता रहा जब पीड़िता उसका ज्यादा विरोध करने लगी तो उसने लड़की को शादी का झांसा देना आरंभ कर दिया, तथा इसके बाद शादी के झांसे में ही इरशाद उसका भाई मोनू पुरुष अयूब उसका बहनोई पिल्लू उसे 23 फरवरी 2019 को जब एक मुस्लिम मोहल्ले में ले गए तब जाकर उसे इरशाद के मुसलमान होने का पता चला। पीड़िता ने बताया कि वहां ले जाकर इन सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

गौ मांस खाने के लिए भी विवश किया

नाबालिका के अनुसार इस सब से वह बहुत डर गई जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने इलाहाबाद से निकाह के कागजात तैयार करवा लिए। उसके बाद वह इसे लोनी ले गए जहां पर एक मौलवी ने उसका निकाह करवाया। पीड़िता के अनुसार वहां उसे जबरन गौ मांस खाने के लिए भी विवश किया गया। लड़की के अनुसार उसके ऊपर हुए अत्याचारों में एक और बढ़ोतरी तब हो गई जब लोनी में इरशाद के रिश्तेदार नौशाद समीर और उसके भतीजे सोमीन तथा उसके चेहरे साले जिंदा ने भी उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया। नाबालिग ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा की गया। इसके बाद 20 जुलाई को आरोपी इरशाद लड़की को लेकर जब बड़ौत आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची तथा परिजनों को सारी बात बताई।

इसके बाद युवती ने अपने पिता के साथ थाने में जाकर इरशाद सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण तथा गैंगरेप किये जाने की शिकायत दर्ज करवा दी। मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद युवती और उसके परिजनों पर इस शिकायत को वापस लेने का भी दबाव बनाया गया था।

युवती से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने इरशाद अली, अय्यूब, बिल्लू, महबूब, नौशाद, जिंदा, समीर (इरशाद का बड़ा बेटा) और सोमीन के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में SP अभिषेक कुमार ने बताया की बड़ोद की एक युवती द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।
बतादें की सन 2019 में जब ये घटना घटी थी तब युवती के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट भी लिखवाई थी, तब पुलिस ने लड़की के बयानो के आधार पर एक FIR दर्ज की थी। बहरहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *