नाबालिग लड़कियों पे शैतानी कहर जारी। नहीं रुक रही नाबालिक हिंदू दलित लड़कियों पर आफत।

अब ये नया मामला है राजस्थान का। इस प्रदेश के अलवर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बार बार गैंगरेप किए जाने की सूचना मिल रही है। पता चला है कि ये घटना बड़ोदा मेव क्षेत्र के रौणपुर का बास गाँव की है। जहां रहने वाले तालीम ओर आमीन खान ने 3 बार एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता 16 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। इन हैवानो ने नाबालिगा से कुकर्म किये जाने का अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बारे में बड़ोदा मेव थाने में पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR में आरोप लगाया गया है कि, इस वीडियो का भय दिखाकर मेरी लड़की से इन आरोपियों ने तीन बार सामूहिक बलात्कार किया है।

जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया

लड़की के पिता के अनुसार उसकी बेटी अलवर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है तथा उससे हैवानियत करने वाले युवक भी उसी के ही गांव में रहते हैं। उनके बारे में आगे बताया कि वह दोनों बहुत देर से उसकी लड़की के साथ दोस्ती बनाने का दबाव डालते रहते थे। मिली सूचना के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने 2 फरवरी 2021 को पीड़ित छात्रा का उस समय पीछा किया जब पीड़िता घर से अपने सरकारी स्कूल में जा रही थी। इन लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर आपत्तिजनक हरकतें करनी चालू कर दी तथा उसे संबंध बनाने को विवश करने लगे। जब युवती ने इससे इनकार किया तो उन्होंने उसे जबरन कोई नशीला पदार्थ पिला दिया जिसके पीने से पीड़ित नाबालिगा बेहोश हो गई।

साढ़े सात हजार रुपये भी ऐंठ लिए।

उसके बाद आरोपी उसे उसी बेसुध अवस्था में पास के एक खेत में ले गए जहां पर उससे कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया, तथा साथ ही उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जब लड़की को होश आया तो उन्होंने उसे वह अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि अगर तुमने इस बारे में किसी को भी बताया तो हम यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इतना ही नहीं इन आरोपियों ने उस लड़की का यौन शोषण करने के साथ-साथ उसे साढ़े सात हजार रुपये भी ऐंठ लिए। डरी हुई लड़की उनकी ये ब्लैक मेलिंग बर्दाश्त करती रही, तथा डर के मारे किसी को कुछ भी नहीं बताया।

इसके बाद जब लड़की गुमसुम सी रहने लगी तो घर की एक महिला को कुछ शंका हुई तथा जब उसने निगरानी करनी चालू की तब जाकर सारा भेद खुला। और पीड़ित लड़की ने रोते हुए घरवालों को सारी आप बीती सुना दी। इसके बाद शनिवार 7 अगस्त, 2021 को पिता ने थाने में जाकर FIR दर्ज करवा दी। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि सारे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एक बात आज तक सबकी समझ से बाहर है कि जय भीम जय मीम बोल बोल कर जगह जगह प्रगट होजाने वाले नेता लोग इन अत्याचारों पे हमेशा मौन क्यों हो जाते हैं ???

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *