Kids read Quran and win online game – Maulvi of gang caught along with “Islam” accomplice.”

सरकारी वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक बर्ड तो हैं ही और साथ ही बहुत कुछ और भी बहुत तेजी से चल रहा है हिंदुस्तान में।

सनातन 🚩समाचार🌎 आपके बच्चे भी फोन पर ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं तो हो जाइए सावधान क्योंकि वह बन सकते हैं मुसलमान। चौंकिए मत यह हो रहा है हिंदुओं के बच्चों के साथ हिंदुस्तान में। वैसे तो और भी बहुत कुछ हो रहा है किंतु आधुनिक युग में मासूम बच्चों के माइंड वाश करने के लिए मोबाइल फोन का भी सहारा लिया जा रहा है।

विवरण …………

दरअसल ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए नाबालिग बच्चों का माइंड वॉश करके उन्हें मुसलमान बनाने का खेल भी चलाया जा रहा है, जिसके बारे में सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। इस धांधली का खुलासा उस समय हुआ जब गाजियाबाद में पुलिस के द्वारा एक मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि यह बकायदा एक गिरोह है जो नाबालिक बच्चों को धर्मांतरण करने के लिए उन्हें तरह-तरह से धमकियां देते थे और कोड वर्ड भी प्रयोग करते थे।

गाजियाबाद के सेक्टर 23 में बनी हुई मस्जिद के एक मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया ही है साथ ही उसके एक अन्य साथी अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब 30 मई को राजनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में जाकर एफ आई आर दर्ज करवा दी। f.i.r. में फरियादी के द्वारा संजय नगर सेक्टर 23 की मस्जिद के एक मौलवी और मुंबई में रहने वाले किसी बद्दो नाम के व्यक्ति का नाम लिया गया है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ऑनलाइन धर्मांतरण का गोरख धंधा चलाने वाला यह एक गिरोह है जो नाबालिग बच्चों को ऑनलाइन गेम जीतने के लिए कुरान की आयतें पढ़ने के लिए कहता है और उनका ब्रेनवाश करता है। यह बच्चों से कहते हैं कि अगर तुम कुरान की आयतें पढ़ोगे तो अल्लाह तुम्हें गेम जिताने में मदद करेगा, और इस तरह से जब गिरोह के लोगों को पता चलता है कि उनका शिकार कुरान पढ़ने लगा है तो वह अपने शिकार बच्चे को जिता देते थे।

इनके जाल में फंस चुके बच्चों को इसके बाद 2 और सोशल मीडिया ऐप डिस्कॉर्ड और फोर्ट नाइट ज्वाइन करने के लिए कहा जाता था। जिस पर उन्हें इस्लाम का प्रचार करने वाले वीडियो और कट्टरपंथी जाकिर नायक जैसे अन्य कई मौलानाओं के वीडियो दिखाए जाते थे। पता चला है की मासूम बच्चों को ऑनलाइन ब्रेनवाश करते करते उन्हें किसी स्थानीय मौलवी से भी जोड़ दिया जाता है। फिर वह मौलवी इन बच्चों को इस्लाम के बारे में प्रेरित किया करता था। उन्हें बताया जाता था कि नमाज कैसे और कब पढ़ी जाती है।

इस सारे खेल से नासमझ बच्चों को नमाज की बजाय उन्हें “जिम टाइम” बताया जाता था और जो बच्चे समय पर जिम टाइम/नमाज नहीं कर पाते थे उन्हें डराया जाता था कि अल्लाह तुमसे नाराज हैं। बच्चों का ऑनलाइन ब्रेनवाश करने वाले इस गिरोह के शिकार हुए फरीदाबाद में रहने वाले एक लड़के ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2021 में कोरोना के दौरान उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। तब अकेला पड़ जाने के बाद वह ऑनलाइन गेम खेलने लगा था। उन्हीं दिनों उसकी मुंबई के बद्दो नाम के एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई

इसी दौरान लड़के को भी कोविड हो गया और बाद में वह ठीक हो गया। तब बद्दो ने उसे कहा था कि मैंने तेरे लिए कुरान पढ़ी, अल्लाह से दुआ मांगी इसलिए तू बच गया है। लड़के के अनुसार इससे मेरी कुरान में दिलचस्पी बढ़ गई। इसके साथ ही पुलिस को यह जानकारियां भी मिली की गाजियाबाद, फरीदाबाद और चंडीगढ़ के नाबालिग लड़कों को भी ऑनलाइन धर्मांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह सभी नाबालिग लड़के यूथ क्लब नाम के एक यूट्यूब चैनल से जुड़े हुए थे तथा यह चैनल पाकिस्तान से संचालित है।

जांच एजेंसियों के सामने यह बात भी आई है की धर्मांतरण के इस नेटवर्क में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब से भी लोग जुड़े हुए हैं। इस तरह की कई और जानकारियां मिलने के बाद अब ATS और NIA भी इस गिरोह से जुड़े हुए अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। दरअसल 30 मई 2023 को गाजियाबाद के एक पिता के द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में कहा गया है कि कि उसके बच्चे ने अचानक दिन में 5 बार नमाज पढ़ना चालू कर दिया है। जब उसने अपने बेटे को इसके लिए रोका तो वह उसे झगड़ा करने लगा और धमकी दी कि अगर उसे रोका गया तो वह घर छोड़कर मौलवी के साथ रहने के लिए चला जाएगा।

कवि नगर थाना में एफ आई आर दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस ने एक मस्जिद के मौलवी और उसके साथी अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये बटन टच करें खबर शेयर करें👇

Googal Pay या PAYTM करें 7837213007

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *