हर रोज हो रही ऐसी वारदातों में एक और इजाफा।

अब नया मामला झारखण्ड का है। झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में एक 18 वर्षीय आदिवासी बालिका से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें बालिका के साथ आफताब अंसारी नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील विडियो भी बना लिया। इसके बाद उस वीडियाे से डरा डरा कर आदिवासी लड़की से करीब छह महीने तक गन्दा काम करता रहा। और जब भी लड़की ने उसका विरोध किया तो आफताब अंसारी उसकी पिटाई भी करता रहा और उसे कत्ल कर देने की धमकियां भी देता रहा। जब दरिंदे का कहर असहनीय हो गया तो आखिर परेशान होकर पीड़िता एसटी-एससी थाना पहुंची और FIR दर्ज करवा दी।

आदिवासी लड़की के अनुसार एक दिन उसे घर में अकेला पाकर आफताब उसके घर में घुस आया और उसने उसे जबरन अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं हैवान आफताब अंसारी ने तब उस डरी हुई लड़की की अश्लील विडियो भी बना ली।

एफआईआर में लड़की ने आफताब ओर दुष्कर्म के अलावा जातिसूचक गालियां देने और बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित आफताब अंसारी रातू थाना क्षेत्र के अगड़ू गांव का रहने वाला है, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जब वह स्कूल जाती थी तो आरोपित आफताब अंसारी उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था, उसे हमेशा बहुत परेशान करता था। उसने जाई बार आफताब का विरोध भी किया ओरन्तु वह नहीं माना।

लडक़ी ने आगे बताया कि नवंबर 2020 में एक दिन उसे घर में अकेला पाकर वह उसके घर में घुस गया और गलत कोशिश करने लगा, उसने जब विरोध किया तो उसने डरा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, और साथ ही आफताब ने इस दौरान उसकी की अश्लील विडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डरा डरा जर उससे 6 महीने से अधिक समय तक गन्दा काम करता रहा।

पीड़ित ने आगे बताया कि जान से मारने तथा विडियो वायरल कर देने की धमकी से डरी सहमी होने के कारण इसने ने किसी को इस बारे में नहीं बताया परन्तु कुछ दिनों से आफताब उसे बेहद परेशान करने लगा तथा धमकी देकर बार बार संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जिससे परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर एसटी-एससी थाना पहुंचे और FIR दर्ज करवा दी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर दिया गया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

यहां काबिले जिक्र है कि पिछले काफी समय से दलित लड़कियों के खिलाफ यौन शोषण के मामले बहुत बढ़ गए हैं परन्तु, आदिवासी, दलित दलित और जय भीम बोल बोल कर अपनी रोटियां सेंकने वाले नेता अब पता नहीं किस बिल में मुंह छुपा कर बैठ गए हैं ?

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *