“Journalist hiding real identity – LOVEJIHAD – Porn video – Blackmail, police sent Abu Rahman’s son Nishant to jail.”
हर तरह से शिकार किया जा रहा है हिंदुओं की लड़कियों का।
सनातन 🚩समाचार🌎 हिंदुस्तान में हिंदुओं की बेटियों को बर्बाद करने की और हत्याएं करने की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच बिहार से एक सनसनीखेज खबर आई है जिसमें असल पहचान छिपाकर एक शैतान के द्वारा अपने दो पहचान पत्रों की आड़ में महिलाओं को अपने प्रेम जाल में कर उनका यौन शोषण किया और उन्हें ब्लैकमेल भी करता रहा यह शैतान अपने आप को ब्राह्मण भी बताता था।
विवरण …………..
बिहार में एक हाईटेक लव जिहादी पकड़ा गया है। जिसने अपने दो पहचान पत्र बना रखे थे, और वह खुद को कभी पत्रकार बताता था और कभी अपने को ब्राह्मण बताता था। यह शैतान कभी अपने को निशांत रेजा बताता था तो कभी वह निशांत राज बन जाता था। जिसका काम था जरूरतमंद हिंदू महिलाओं को नौकरी के झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करना फिर उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना। पूर्वी चंपारण के छतौनी में यह शातिर लव जिहाद पकड़ा गया है।
पुलिस ने इसके पास से जली पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित कई अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पता चला है कि इस व्यक्ति ने अपने को निशांत राज नाम का ब्राह्मण बताते हुए एक घर किराए पर लिया था। इसी घर में रहने वाली दो विधवा जरूरतमंद महिलाओं को इसने अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कई महीनों तक उनका यौन शोषण किया। इसी दौरान आरोपी ने इन दोनों महिलाओं के अश्लील वीडियो भी बना लिए जिन्हें दिखा दिखा कर वह इन महिलाओं को ब्लैकमेल करते हुए उनसे रुपए भी ऐंठ लेता था।
महिलाओं के अनुसार वह उनके घर पर ही कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। पीड़ित महिलाओं ने अपना सब कुछ बर्बाद होता देखकर अपने घर के लोगों को इस बारे में सब कुछ बता दिया। जिसके बाद उन्होंने परिवार सहित थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और फिर निशांत रेजा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी से दो अलग-अलग नामों के पैन कार्ड, आधार कार्ड और चरित्र प्रमाण पत्र सहित कई अन्य नकली दस्तावेज बरामद हुए।
बता दें की बरामद हुए दस्तावेजों में से एक में उसका नाम निशांत राज है तथा उसके पिता का नाम राज है, वहीं दूसरे दस्तावेज में उसका नाम निशांत रेजा है तथा उसके अब्बू का नाम मोतिउर रहमान है। पुलिस को आरोपी के फोन में से कई और महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो भी मिले हैं। पुलिस को अपनी जांच में यह भी पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी तरंग मीडिया नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाता है और खुद को उसका संपादक बताता है। इसके साथ ही आरोपी पत्रकारिता की धौंस देकर व्यापारियों से अवैध वसूली भी करता रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच करते हुए सारे तथ्य जुटाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।