“Hindu married woman who went to get dressed in Alfaz Khalifa’s salon, if she had not run away.”
जिन स्थानों पे जाने में इज्जत को खतरा है, उन स्थानों में हिंदुओं की महिलाएं पता नहीं क्यों जाति हैं ?
सनातन 🚩समाचार🌎 एक फैमिली सलून में सजने के लिए जाने वाली महिला के उस समय हाथ पांव फूल गए जब उस सैलून के मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, और महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाई।
विवरण ………..
घटना गुजरात के भुज की है। यहां पर एक हिंदू विवाहिता दुष्कर्म का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल वह 19 मई 2023 की दोपहर को रॉकस्टार फैमिली सलून में अपने बाल सीधे करवाने के लिए गई थी। उस समय सैलून चलाने वाले अल्फाज खलीफा नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की तथा महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। तब किसी तरह महिला उसके चुंगल से निकल कर सैलून के बाहर भाग गई।
मिली और जानकारी के अनुसार रॉकस्टार फैमिली सैलून भुज की छठी बाड़ी रिंग रोड इलाके में स्थित है। तथा यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है। सैलून से बचकर भागने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया है कि वह भुज के कोडकी गांव में रहती है, तथा उसकी आयु 21 वर्ष की है। पीड़िता के अनुसार 17 मई को वह अपने छोटे भाई के साथ अपने बाल सीधे करवाने के लिए रॉकस्टार फैमिली सलून गई थी। तब विवाहिता को उसका छोटा भाई उसे सैलून में छोड़कर चला गया था।

जिसके बाद अल्फाज खलीफा नाम का नई उसके बाल सीधे करने के काम में लग गया। कुछ देर बाद अल्फाज ने पीड़िता से कहा कि वह अपने बाल सीधे करवाने के लिए 2 दिन बाद फिर से उसके पास आए। उसके बाद शुक्रवार को पीड़िता अपनी चचेरी बहन के साथ रॉकस्टार फैमिली सलून में पहुंची। उसके बाद उसकी चचेरी बहन ड्राइंग क्लास के लिए चली गई, तथा अल्फाज खलीफा नाम का नाई उसके बाल सीधे करने लगा। इस बीच उसने उसके कंधे पर हाथ रखा और जबरन उससे चिपटने और किस करने का प्रयास करने लगा।
अल्फाज खलीफा के सैलून में सजने गई हिंदू विवाहिता अगर ना भागती तो??फिर सिखाया सबक। pic.twitter.com/2uWlrPBR9f
— सनातन?समाचार? (@Ashwani83281423) May 20, 2023
महिला के अनुसार उसकी इस हरकत से वह बेहद डर गई, तथा वह बीच में ही उठकर सैलून की ऊपरी मंजिल से नीचे की तरफ भागी। इस बीच आरोपी अल्फाज भी उसके पीछे-पीछे आ गया तथा उसका हाथ पकड़ कर उससे जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता के अनुसार नाई ने उसे कहा कि वह उसके साथ संबंध बना लेगी तो वह उसे घुमाने के लिए मुंबई लेकर जाएगा। पीड़िता के अनुसार वह अल्फाज खलीफा के चंगुल से निकलने का प्रयास करती रही पर अल्फाज लगातार जोर जबरदस्ती करता रहा, किंतु वह पीड़ित महिला के विरोध के चलते सफल नहीं हो पाया।
इसके बाद पीड़ित रॉकस्टार फैमिली सलून से भाग कर बाहर आ गई। उसके बाद जब लोगों को उसकी घबराहट का कारण पता चला तो लोग पीड़ित महिला के पक्ष में जुटने लगे तब महिला ने फिर से सेलून में जा कर नाई की अच्छी धुलाई कर डाली। अल्फाज खलीफा नाम के नाई द्वारा एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास की चर्चा इलाके में फैली तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इसके बाद जब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस रॉकस्टार फैमिली सलून में अल्फाज खलीफा को पकड़ने के लिए पहुंची तो वह सैलून का शटर गिरा कर मौके से फरार हो गया, जिसकी अब पुलिस तलाश कर रही है।