नरकटियागंज स्टेशन पर महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में मिला पुरुष यात्री, बिना टिकट होने पर लगा जुर्माना

बेतिया: नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नियमित निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में एक पुरुष यात्री को पकड़ा। जांच में यात्री के पास कोई वैध रेल टिकट नहीं मिला, जिसके बाद रेलवे ने उस पर जुर्माना लगाया।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन प्रबंधक मो. कलीम स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में एक पुरुष मौजूद मिला। जब उससे यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध रेल टिकट नहीं दिखा सका।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय केवल अधिकृत महिला यात्रियों के उपयोग के लिए निर्धारित है। ऐसे में पुरुष यात्री का वहां मौजूद होना रेलवे नियमों का उल्लंघन माना गया।

पूछताछ के दौरान यात्री रेलवे अधिकारियों से उलझ पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी गई। सूचना मिलने पर RPF के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्टेशन प्रबंधक मो. कलीम ने बताया कि रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित यात्री से निर्धारित जुर्माना वसूला गया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करें और महिला प्रतीक्षालय का उपयोग केवल अधिकृत महिला यात्री ही करें।

इसे भी पढ़ें: 

संजय सरावगी की नई टीम में सम्राट चौधरी के करीबी बाहर, बीजेपी संगठन में फिर बढ़ा सवर्ण और वैश्य दबदबा

Leave a Comment

और पढ़ें