पूर्णिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल

इस काले रंग के स्कार्पियो ने मारी पुलिस वैन में टक्कर
इस काले रंग के स्कार्पियो ने मारी पुलिस वैन में टक्कर
इस काले रंग के स्कार्पियो ने मारी पुलिस वैन में टक्कर

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस की बोलेरो वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के. हाट थाना क्षेत्र स्थित कस्टम ऑफिस के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में एसआई अनिल दास, सिपाही गोपाल कुमार, होमगार्ड जवान दीपक कुमार समेत एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रोजाना की तरह रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस की बोलेरो सड़क किनारे खड़ी थी। तभी मरंगा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि सभी युवक शराब के नशे में थे। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मिस्टर राज, गोलू कुमार और विष्णु प्रसाद के रूप में हुई है। चौथे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सभी युवक शहर के न्यू सिपाही टोला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो पर ह्यूमन राइट्स का बोर्ड भी लगा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 

आरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मामा-भांजा को रौंदा; 20 वर्षीय युवक की मौत

Leave a Comment

और पढ़ें