सनातन🚩समाचार🌎 रविवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078,अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, श्रावण मास, पक्ष – शुक्ल, तिथि – सप्तमी प्रातः 9:52 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी🌹

2⃣ आज का योग ~ ज्योतिष से हटके:-आज सभी सनातनी राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प लें ताकि भविष्य में आप की संताने सुरक्षित रह सके ✋

3⃣ 👉 राशि कर्क अथवा मकर है और त्वचा सम्बन्धी कोई रोग रहता है तो आज काले वस्त्र ना पहनें तथा नमक का सेवन ना करें

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝 है या जन्म दिवस🎂 है वह आज अधिक से अधिक बार तांबे के बर्तन में ही  पानी पिएं।

5⃣ भोजन 😋 ~ कर्क राशि के जातक आज भोजन में नींबू का प्रयोग ना करें❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ मेष और धनु राशि के जातक आज रक्तदान करेंगे तो बहुत ही शुभ रहेगा 🙏

7⃣ आज ~ यदि आपको हमेशा कुछ भय जैसा अनुभव होता रहता है तथा कुंडली में चंद्र अस्त है तो आज भगवान भोलेनाथ पर साबुत चावल चढ़ाएं तथा लाल रंग के वस्त्र में थोड़े से चावल बांधकर जल प्रवाह कर दें❗

8⃣ वास्तु विशेष :- घर फैक्ट्री अथवा दुकान में अगर बेसमेंट बना हुआ है तो आज उसे भली प्रकार साफ करें तथा मध्य भाग में दिन में किसी भी समय शुद्ध देसी घी का दिया जलाएं🌹

9⃣ सावधान✋ आज प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज अपने बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श करें आशीर्वाद लें भविष्य सुख मय होगा🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष
आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष
गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है।आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन
चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है।सफेद व लाल रंग शुभ है। बुध व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। कफ जनित पीड़ा की सम्भावना रहेगी।

कर्क
जॉब में तुला या मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह
व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या
व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। चन्द्र सफलता देंगे।

तुला
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक
मंगल व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। नौकरी में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु
राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। श्वेत व नारंगी रंग शुभ है।

मकर
शनि इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद एवं नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ
गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का नवम गोचर आपके भाग्यभाव  को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के कर्क गोचर से लाभ मिल सकता है।

मीन
चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। नौकरी व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। चावल या शक्कर का दान करें।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *