Safuddin’s gang makes Indian girls do Mujra in different countries and.”

पीड़िता ने दिल्ली सहित कई महानगरों की बताई हालत।

सनातन🚩समाचार🌎खड़ी देशों में भारतीय लड़कियों का यौन शौषण होना कोई नई बात नहीं है। इस तरह की खबरें अक्सर आती ही रहती हैं। ताजा मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 13 मई 2024 को एक हिन्दू लड़की ने अपने मुस्लिम शौहर के खिलाफ हिंसा का केस दर्ज करवाया था। इसमें 6 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। अब उस मामले की  पीड़िता सामने आई है।

उसने लव जिहाद की गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है की इस पूरे नेटवर्क में कॉन्ग्रेस के एक नेता को भी हाथ है। पीड़िता UP के बहराइच जिले रहने वाली है, और आरोपि कर्नाटक के बीदर का रहने वाला है। पीड़िता ने इस मामले में लखनऊ के गुडम्बा थाने में केस दर्ज कराया है। पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लगभग 6-7 वर्षों से दुबई और बहरीन में रहकर काम करती थी। बहरीन में उसकी मुलाक़ात कर्नाटक के बीदर निवासी सैफुद्दीन से हुई थी।

सैफुद्दीन ने पीड़िता से दोस्ती की और बहरीन में उससे रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने बहरीन में बलात्कार का केस दर्ज करवाया। रेप की वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई थी। इसके बाद पीड़िता को इस्लाम कबूल करने की सलाह दी गई। उसके बाद सैफुद्दीन के परिजनों के दबाव में 13 फरवरी 2024 को पीड़िता ने धर्मांतरण करके सैफुद्दीन से निकाह कर लिया। गर्भ  के 5 माह पूरे होने पर सैफुद्दीन पीड़िता को इलाज के बहाने मुंबई ले गया। यहाँ उसने धोखे से पीड़िता का गर्भपात करवा दिया।

वहाँ से सैफुद्दीन पीड़िता को अपने घर कर्नाटक के बीदर ले गया। वहाँ लड़की का सैफुद्दीन के भाई सबीरूद्दीन और 3 अन्य लोगों ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। और उससे मार पीट की। Us घटना के बाद  पीड़िता ने अपनी शिकायत में सैफुद्दीन की पूर्व प्रेमिका मोनिका और अन्य लोगों के नाम दर्ज करवाए हैं। तब पुलिस ने मिली शिकायत के अनुसार सैफुद्दीन, उसके 4 भाई, बहन और पूर्व प्रेमिका मोनिका पर 498A, 323 और 313 IPC केअंतर्गत FIR दर्ज कर ली थी।

उसके बाद अब पीड़िता ने मीडिया को अपनी प्रताड़ना को विस्तार से बताया है। पीड़िता के अनुसार सैफुद्दीन उसे एक क्लाइंट के तौर पर मिला था। कुछ दिनों की बातचीत में उसने बताया कि वह अपने घर से बेहद परेशान है। पीड़िता ने बताया है कि वह अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड से खुद को परेशान बताता था। धीरे-धीरे सैफुद्दीन ने पीड़िता को अपने साथ निकाह के लिए तैयार करने की कोशिश करने लगा।

एक दिन आरोपि सैफुद्दीन ने लड़की को नशीली दवा देकर उसका रेप कर दिया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आगे बताया कि सैफुद्दीन का पेशा लड़कियों को इमोशनल ब्लैकमेल करके उन्हें अपने जाल में फँसाना है। ये लड़कियाँ मुंबई, दिल्ली और गुजरात आदि प्रदेशों की हैं। इन लड़कियों को होटल और ब्यूटी पॉर्लर की जॉब दिलाने का लालच दिया जाता है। बाद में लड़कियों को खाड़ी देशों में बेच दिया जाता और वहां उनसे मुजरा करवाया जाता है।

पीड़िता के अनुसार वो कई लड़कियों को जानती है, जो बहरीन के अलग-अलग बार में काम कर रही हैं और आरोपी के चंगुल में फंसी हुई हैं। इस सबके साथ ही पीड़िता ने बताया कि बीदर में कॉन्ग्रेस पार्टी का एक नेता है, जो सैफुद्दीन का रिश्तेदार है, उसने न सिर्फ पीड़िता के साथ हाथापाई की, बल्कि उसका रेप भी करने का प्रयास किया।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *