👆 बटन टच करके खबर शेयर करें👆

Disgusting act with Indian widow woman in Pakistani diplomat’s house, when FIR was lodged, she was sent to Pakistan and the victim.”

शैतान तो शैतानी करेंगे ही, पाकिस्तान हो या हिंदुस्तान।

सनातन🚩समाचार🌎 पाकिस्तान में जो हिंदू महिलाओं के साथ होता है वो तो जगजाहिर है ही परंतु अब हिंदुस्तान की राजधानी नई दिल्ली में तैनात एक पाकिस्तानी राजनयिक के घर में काम करने वाली भारतीय महिला के साथ छेड़छाड़ और यौन संबंध बनाने की चेष्टा करने की घटना सामने आई है। अपने साथ हुए घृणित दुर्व्यवहार के चलते पीड़ित भारतीय महिला ने 28 जून 2024 को पुलिस के पास जा कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता के अनुसार पुलिस में शिकायत करने से पहले उसने पाकिस्तानी राजनयिक को मिन्हाज हुसैन की करतूत के बारे में विस्तार से बताया था परंतु तब हूसैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद हुसैन को बकरीद के बहाने पाकिस्तान भेज दिया गया। पीड़िता के अनुसार उसकी फरियाद सुनने की बजाए उसे नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं इसके बाद मिन्हाज फिर से हिंदुस्तान लौट आया और राजनयिक के यहाँ काम करने लगा।

बता दें की जिस पाकिस्तानी राजनयिक के घर यह घटना हुई है उसका नाम साद अहमद वाराइच है। मिन्हाज हुसैन उनके आधिकारिक निवास में रसोइए के तौर पर काम करता था। पीड़िता भी वहीं पर घरेलू सहायिका के तौर पर नौकरी कर रही थी। वह दोनों नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित वाराइच के आधिकारिक आवास में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी वर्ष फरवरी में मिन्हाज हुसैन भारत आया था।

वह तब से ही पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। हुसैन महिला के साथ अश्लील छेड़ छाड़ करता था। उतना ही नहीं वह उसे यौन संबंध बनाने के लिए भी कहता था। हुसैन से परेशान पीड़िता ने वाराइच को इसके बारे में बताया तो बजाए कोई कार्रवाई करने के उन्होंने उसे बकरीद के बहाने चुपचाप पाकिस्तान भेज दिया।

इसके बाद पाकिस्तानी उच्चायोग ने पीड़िता को फोन कर के 30 जून तक नौकरी और वाइराइच का घर छोड़ने को कह दिया और इसी बीच हुसैन पाकिस्तान से लौटकर फिर से वाइराइच के आवास में काम करने लगा। अपने साथ हुए अन्याय का इंसाफ ना मिलने पर आहत हो कर पीड़ित महिला 28 जून 2024 को तिलक मार्ग थाने में पहुंच  गई और मिन्हाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

पीड़ित महीला के अनुसार वह विधवा है और उसके साथ अश्लीलता करने वाला हुसैन 54 वर्ष की आयु का है और वो पाकिस्तान का रहने वाला है। वह आधिकारिक पासपोर्ट और वीजा पर भारत में रह रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज कर ली। परंतु इससे पहले की पुलिस कोई एक्शन ले पाती मिन्हाज हुसैन को अधिकारियों द्वारा 30 जून को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।

यहां बड़ा सवाल ये हैं की क्या इस भारतीय विधवा महिला को कभी न्याय मिल पाएगा ? क्या उसे सताने वाला मिन्हाज हुसैन कभी जेल की हवा खायेगा ??

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *