👆बटन टच करके खबर शेयर करें👆

ATS caught 4 Bangladeshis who were voting after living in India for many years and also doing many illegal activities.

ना जाने कितने अवैध घुसपैठिए रह रहे हैं हिंदुस्तान में। हो सकता है की कोई आपके पडौस में ही रह रहा हो।

सनातन🚩समाचार🌎ये बांग्लादेशी और रोहिंगिया अवैध घुसपैठिए सारे देश में फैले हुए हैं। संभव है की ये शातिर आपके भी पड़ौस में रह रहे हों और आपको उनका पता भी नहीं चला होगा आज तक। ये घुसपैठिए देश में हर तरह के अपराध करते रहते हैं।

इन घुसपैठियों को देश से निकालने की मांग हमेशा उठती रहती है। कभी कभार ही पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ा भी जाता है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (Mumbai ATS) ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन पकड़े गए लोगों ने फर्जी कागजात के आधार पर वोटर कार्ड भी बनवाए हुए हैं। चौकाने वाली बात ये है कि इन लोगों ने इस बार के लोकसभा चुनावों में वोट भी डाला था।

इन पकड़े गए घुसपैठियों के अलावा, एटीएस ने 5 और बांग्लादेशियों की पहचान की है, जिनकी अब तलाश की जा रही है। पता चला है की इन गिरफ्तार किए चारों घुसपैठियों को ATS मुंबई के मझगाँव कोर्ट में पेश कर दिया। इस मामले में फारुख शेख को 14 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अन्य घुसपैठियों को अदालत ने जेल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस  जाँच में सामने आया है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक गुजरात में रहकर लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनाया करते थे, जिसका प्रयोग  करके कुछ लोग विदेश में जाकर नौकरी भी कर रहे हैं।

पकड़े गए 4 घुसपैठियों के नाम हैं- रियाज हुसैन शेख, सुल्तान सिद्दीकी शेख, इब्राहिम शफीउल्लाह शेख और फारूक उस्मान गनी शेख।

रियाज हुसैन शेख 33 साल का है और यह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। यह यमुनानगर, मिल्लतनगर, लोखंडवाला, अंधेरी (पश्चिम) में रहता रहा था। यह मूलतः हृदयनगर, जिला नोवाखाली, बांग्लादेश का रहने वाला है।

दूसरा घुसपैठिया सुल्तान सिद्दीकी शेख 54 साल का है। यह अंबुजवाडी, आझाद नगर, मालवणी, मालाड, मुंबई में रहता था और यहाँ वह रिक्शा चलाने का काम करता था। सुल्तान सिद्दीकी मूलतः सिनोदी, पो. चंदेहाट, तहसिल बाटोया, जिला सदर नोवाखाली, बांग्लादेश का रहने वाला है।

तीसरा घुसपैठीया इब्राहिम शफीउल्लाह शेख 46 साल का है। यह म्हाडा कॉलनी और माहुल गाँव में रहता था और सब्जी बेचने का काम करता था। जाँच में ATS को पता चला कि ये मूलतः साहेबर हाट, कादीरपुर, थाना बेगमगंज, जिला नोवाखाली, बांग्लादेश का रहने वाला है।

चौथे घुसपैठिए का नाम फारूक उस्मान गनी शेख है और यह 39 साल का है। फारूक ओशिवरा, जोगेश्वरी (पश्चिम) में रहता था। जाँच में एजेंसी को पता चला कि यह कबीर हाट, मोनीनगर, जिला नोवाखाली, बांग्लादेशी का रहने वाला है।

ये घुसपैठिए गुजरात के सूरत शहर से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर भारत के नागरिक के तौर पर मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे। बाकी के फरार 5 में से एक बांग्लादेशी नागरिक भारत का फर्जी पासपोर्ट भी बनाकर सऊदी अरब में नौकरी के लिए गया था। इस बारे में ATS ने खुलासा किया है की ये सभी लोग वर्षों पहले भारत में अवैध रूप से घुसे थे।

इस मामले में एजेंसी द्वारा 5 अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की जा चुकी है, जो अभी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *